Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पुलिस ने चाइनीज मांझे के साथ 2 पकड़े:30 हजार का मांझा और 80 पतंग बरामद, जांच जारी

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर पुलिस ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस ने दो युवकों को 17 चरखी मांझे और 80 पतंगों के साथ गिरफ्तार किया। हालांकि, बरामद मांझे के चाइनीज होने की पुष्टि की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हनुमान पार्क के पास पतंगबाजी पर दांव लगा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से कई लोग भाग निकले। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने लाया। पूछताछ में उनकी पहचान सनिगवां निवासी हारिश और गणेशपुर निवासी लखन राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से अनुमानित 30 हजार रुपये का मांझा और 1500 रुपये की पतंगें बरामद कीं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सनिगवां क्षेत्र में चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने की सूचनाएं कई दिनों से मिल रही थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पहले भी टीमें भेजी गई थीं, लेकिन वे मौके पर नहीं मिले थे। रविवार दोपहर मिली सटीक सूचना के बाद पुलिस ने हनुमान पार्क के पास छापा मारा, जहां एक दर्जन से अधिक युवक पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों से चाइनीज मांझे के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है। इस मामले में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा लेखपाल संघ चुनाव,वीरपाल सिंह बने अध्यक्ष:6 तहसील के 227 लेखपालों ने किया मतदान
    Next Article
    आजमगढ़ में 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार:गौशाला से गौवंश चुराकर करता था शिकार, कई दिनों से तलाश रही थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment