Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर से लखनऊ आकर युवक ने की आत्महत्या:भाई के कमरे में रुका; पूरी रात जागा, सुबह रस्सी से लटका मिला

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में बुधवार को 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आदित्य सिंह (22) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कानपुर के घाटमपुर का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक आदित्य कानपुर पॉलिटेक्निक में कोचिंग कर रहा था। दो दिन पहले वह लखनऊ आया था और अपने मामा के लड़के शिवम के यहां ठहरा हुआ था। शिवम लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस के पास रहता है। यहीं रह कर पढ़ाई करता है। रात भर जागता रहा, सुबह लटका मिला शव दोस्तो ने बताया कि आदित्य मंगलवार रात भर जागता रहा। बुधवार सुबह छत पर लगे टीन शेड में नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो भाई को शक हुआ। जब ढूंढते हुए ऊपर पहुंचा तो देखा कि वह फंदे से लटक रहा है। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आदित्य के पिता चतुर्थ सिंह किसान हैं। परिवार में मां रेखा और भाई अमित सिंह हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधीक्षण अभियंता अनुपस्थित, डीएम ने वेतन रोकने के दिए निर्देश:महाशिवरात्रि तैयारियों की समीक्षा बैठक में एक्शन, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    कल्याणपुर में फर्जी जमीन बेचकर लाखों की ठगी:पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दंपति समेत 3 पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment