Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सांसद ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास:2 करोड़ 37 लाख की लागत से कोयला नगर से सीडीओ कालोनी की सड़कों का होगा निर्माण

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने रविवार को कानपुर के कोयला नगर स्थित सीओडी कॉलोनी में 2 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद रमेश अवस्थी के स्वागत से हुई। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने रिमोट के माध्यम से शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद के साथ भाजपा के कैंट क्षेत्र से पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया भी मौजूद रहे। इसके अलावा अक्षय त्रिवेदी, रामबहादुर यादव सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर विकास कार्यों के प्रति अपना समर्थन जताया। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि कानपुर के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य आगे भी तेजी से जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहोत्सव में सजेगी आज सुरों की शाम:सिंगर नीरज श्रीधर के गानों पर झूमेंगे लोग, भूल-भुलैया से कैरेक्टर ढीला तक लगेगा म्यूजिक का तड़का
    Next Article
    लखनऊ कोर्ट में फर्जी वकालत करते पकड़ा गया युवक:तीसरी मंजिल पर वकील बन कर रहा था पैरवी, शक होने पर पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment