Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ कोर्ट में फर्जी वकालत करते पकड़ा गया युवक:तीसरी मंजिल पर वकील बन कर रहा था पैरवी, शक होने पर पकड़ा गया

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में युवक वकील की वेशभूषा में मुकदमे की पैरवी करते पकड़ा गया है। अधिवक्ताओं को शक होने पर पूछताछ की गई तो मामला फर्जीवाड़े का निकला। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना वजीरगंज में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वकील की ड्रेस में पहुंचा था तीसरी मंजिल घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट की है। जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय गुफरान, निवासी तोपखाना बाजार थाना कैंट, कोर्ट की तीसरी मंजिल पर एक मुकदमे में वकील की वेशभूषा पहनकर पहुंचा था। वह खुद को अधिवक्ता बताकर केस की पैरवी कर रहा था। कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ अधिवक्ताओं को उसके हाव-भाव और व्यवहार पर संदेह हुआ। उन्होंने उससे बार काउंसिल रजिस्ट्रेशन और संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मामला संदिग्ध लगने लगा। अधिवक्ताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस अधिवक्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में वह किसी भी मान्यता प्राप्त बार काउंसिल में पंजीकृत अधिवक्ता नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह पहले भी इस तरह से कोर्ट में पेश हुआ है या नहीं और उसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सांसद ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास:2 करोड़ 37 लाख की लागत से कोयला नगर से सीडीओ कालोनी की सड़कों का होगा निर्माण
    Next Article
    कानपुर में BJP कार्यकर्ताओं ने दरोगा को दौड़ाया:राहुल गांधी का पुतला छीनकर भागे थे, कांग्रेस के खिलाफ भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment