Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल पर होली से पहले चेकिंग:संदिग्ध वस्तुओं और यात्रियों की तलाशी, जीआरपी-आरपीएफ अलर्ट मोड में

    15 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार को देखते हुए कानपुर में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों की जांच पड़ताल की गई। रेल यात्रियों की सुरक्षा और अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म, पार्किंग स्थल और फुटओवर ब्रिज सहित विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की गहन जांच की। बैग खुलवाकर तलाशी ली गई चेकिंग के दौरान यात्रियों के बैग खुलवाकर तलाशी ली गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। नियमित जांच की जाएगी जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण ने कहा कि होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था लगातार सख्त रहेगी और स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों की नियमित जांच की जाएगी। यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शिक्षकों ने BSA कार्यालय पर किया प्रदर्शन:प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, कानून में संशोधन की उठाई मांग
    Next Article
    सहारनपुर में आशुतोष ब्रह्मचारी बोले-आश्रम में पाप का साम्राज्य?:कहा- पेन ड्राइव में सबूत, बड़े नाम बेनकाब होंगे, माघ मेले के प्रदर्शन के पीछे डिप्टी सीएम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment