Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल पर उमड़ी भीड़, 6 एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलेंगी:पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद आगरा-झांसी रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई

    3 hours ago

    2

    0

    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे और परिवहन विभाग अलर्ट मोड पर है। रेलवे ने 9 ट्रेनों को रिजर्व किया है। परिवहन विभाग ने 150 बसों को एग्जाम के लिए रिजर्व किया है। रेलवे की ओर से दोपहर से लेकर शाम 8 बजे तक 6 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। ये ट्रेनें झांसी, लखनऊ और प्रयागराज रूट पर 6 ट्रेनें चलाई जाएगी। रोडवेज की बसें हरदोई, लखनऊ, रायबरेली रूट पर चलेंगी। जरूरत के अनुसार अन्य रूटों पर बसें और ट्रेनें चलाई जाएंगी। कानपुर में 54 सेंटर पर पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आज शहर में 38 हजार लोग परीक्षा दे रहे है। शाम को 5 बजे के बाद बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ेगी। इसको लेकर परिवहन विभाग और रेलवे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में 3 दिनों में करीब 1 लाख 17 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। समझिए ट्रेनों का शेड्यूल कानपुर सेंट्रल से करीब 50 हजार अभ्यर्थी इस समय रोज सफर कर रहे है। जिससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या मे बढ़ोत्तरी हुई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और द्वितीय पाली की परीक्षा शाम 3 से 5 बजे तक होती है। रेलवे ने कुल 9 ट्रेनों के रैक रिजर्व किए है। जिसमें झांसी और लखनऊ के दोपहर में एक एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। शाम को 6 बजे के बाद एक झांसी, लखनऊ और प्रयागराज रूट पर 1 एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं झांसी से कानपुर के लिए 2 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है, भीड़ को देखते हुए, जरूरत के अनुसार रिजर्व ट्रेनों को अलग अलग रूट पर चलाया जाएगा। बसों का शेड्यूल का समझिए परिवहन निगम ने झकरकट्टी बस अड्डे पर 150 एग्जाम स्पेशल बसों को रिजर्व किया है। ये बसें आगरा, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, झांसी इत्यादि रूट पर चलाई जा रही है। बीते दो दिनों में परिवहन निगम 600 रिजर्व बसों को चला चुका है। लखनऊ रूट पर हर 2 मिनट में एक बस चलाई जा रही है। वहीं सबसे अधिक यात्री रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, आगरा और अलीगढ़ रूट के निकल रहे हैं। झकरकट्टी बस अड्डे के परिवहन अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया- हम लोगों ने 150 बसें रिजर्व की हैं। यात्रियों की जरूरत के अनुसार अन्य रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:शादी के एक माह बाद, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
    Next Article
    लॉ स्टूडेंट पर लोहे की रॉड से हमला:कानपुर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट देखने के दौरान सिर फोड़ा, जान से मारने की धमकी दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment