Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:शादी के एक माह बाद, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में शादी के महज एक माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय चांदनी के रूप में हुई है, जो बीघापुर थाना क्षेत्र के हृदय नगर निवासी मनोहर की पुत्री थी। उसकी शादी 7 मई 2026 को शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्खा खेड़ा निवासी मनोहर पुत्र दिनेश के साथ हुई थी। चांदनी के मामा दिलीप पुत्र रामसनेही ने मंगलवार देर रात करीब 12:50 बजे शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही चांदनी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था और मंगलवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि विवाह को अभी एक माह ही हुआ था, इसलिए मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में किसी की भूमिका सामने आने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली सदर पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी के 12 साल पूरे, पंकज चौधरी हनुमान सेतु पहुंचे:लखनऊ के 8 मंदिरों में अनुष्ठान, डिप्टी सीएम ने दिल्ली में की पूजा
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल पर उमड़ी भीड़, 6 एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलेंगी:पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद आगरा-झांसी रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment