Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का DRM ने किया औचक निरीक्षण:पेयजल रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण, अनवरगंज-भीमसेन समेत 5 रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल गुरुवार को अपने सैलून से प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल तक ट्रैक का औचक निरीक्षण करते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मार्ग में रेलवे पटरियों की स्थिति, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कानपुर सेंट्रल पहुंचने के बाद डीआरएम ने स्टेशन परिसर में अमृत भारत योजना के तहत चल रहे री-डेवलपमेंट कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा की जानकारी अधिकारियों से ली। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के सुधार, प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और अन्य यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही डीआरएम ने रेलवे ट्रैकों की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। उन्होंने रेलवे इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रैक की सुरक्षा, रखरखाव, मरम्मत कार्य और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में ट्रैक की मजबूती और नियमित निरीक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। रेलवे अधिकारियों ने डीआरएम को अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। डीआरएम ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए विकास कार्यों को तेजी से पूरा करना प्राथमिकता है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम रजनीश अग्रवाल अमृत भारत योजना के तहत अन्य स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कानपुर अनवरगंज, पनकी, गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के लिए रवाना हो गए, जहां वे निर्माण कार्यों और ट्रैकों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के अस्पतालों में बढ़े सर्दी बुखार के मरीज:ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर 500 हुई, सबसे अधिक बच्चे बीमार
    Next Article
    शामली के थानाभवन में टेंडर खत्म, अवैध वसूली जारी:नगर पंचायत की पर्ची पर वसूली से सभासदों में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment