Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली के थानाभवन में टेंडर खत्म, अवैध वसूली जारी:नगर पंचायत की पर्ची पर वसूली से सभासदों में आक्रोश

    2 hours ago

    1

    0

    शामली के थानाभवन कस्बे में नगर पंचायत के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। 31 मार्च को टेंडर समाप्त होने के बावजूद वाहनों से लगातार वसूली जारी है, जिससे नियमों और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। थानाभवन क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीसीएम और अन्य छोटे वाहनों से प्रतिदिन हजारों रुपये की वसूली की जा रही है। यह वसूली नगर पंचायत की पर्चियों पर हो रही है, जबकि ठेके की अवधि मार्च में ही समाप्त हो चुकी थी। इस अवैध वसूली को लेकर स्थानीय सभासदों में भारी आक्रोश है। सभासदों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से यह अवैध ठेका चलाया जा रहा है। सभासदों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला थानाभवन नगर पंचायत क्षेत्र में पार्किंग वसूली से संबंधित है, जहां टेंडर समाप्त होने के बावजूद एक कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर वसूली जारी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वसूली के दौरान दी जा रही पर्चियों में न तो सीरियल नंबर दर्ज है और न ही कई पर्चियों पर नगर पंचायत की मोहर मौजूद है। इतना ही नहीं, पर्चियों पर पुराना वित्तीय वर्ष 2025-26 छपा हुआ है, जबकि वर्तमान में 2026-27 शुरू हो चुका है। ऐसे में पुराने वर्ष की पर्चियों का इस्तेमाल कर वसूली किया जाना पूरे मामले पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना नए टेंडर के इस प्रकार वसूली पूरी तरह नियमों के खिलाफ है और इससे राजस्व में गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि बिना सीरियल नंबर की पर्चियां यह संकेत देती हैं कि वसूली का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा। मामले को लेकर पूर्व में सभासद दिनेश कुमार ने भी अधिशासी अधिकारी के सामने शिकायत रखी थी। और पर्चियां भी प्रस्तुत की थीं।लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सभासद अंशुल गर्ग ने वीडियो जारी कर पूरे मामले में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और गरमा गया है। नगरवासियों ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जब तक नया टेंडर जारी न हो, तब तक पार्किंग वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। फिलहाल नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है,जिससे संदेह और गहराता जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का DRM ने किया औचक निरीक्षण:पेयजल रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण, अनवरगंज-भीमसेन समेत 5 रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
    Next Article
    शव वाहन तोड़फोड़ मामले में कथित भीम आर्मी नेता गिरफ्तार:पांच नामजद, 50 अज्ञात पर मुकदमा; आरोपी को घाटमपुर पुलिस ने जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment