Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक जल्द दौड़ेगी मेट्रो:झकरकटी से नौबस्ता के बीच 7 मेट्रो स्टेशन पर लगे ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर में जल्द ही आईआईटी से नौबस्ता हंसपुरम तक मेट्रो का सफर आम आदमी के लिए शुरू होने वाला है। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारियां बिल्कुल आखिरी दौर में हैं। इस नए रूट पर यात्रियों के सफर को आसान और हाईटेक बनाने के लिए अंडरग्राउंड और एलिवेटेड समेत सभी 7 स्टेशनों पर ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट लगाने का काम फाइनल स्टेज पर पहुंच गया है। इसी गेट पर यात्री अपना टिकट का क्यूआर कोड स्कैन कराकर मेट्रो का सफर कर सकेंगे। झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर में लगेंगे सबसे ज्यादा 12-12 गेट मेट्रो के संयुक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्रा ने बताया कि स्टेशन के लोड को देखते हुए हर स्टेशन पर एंट्री गेट लगाए गए हैं। झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर जैसे बड़े अंडरग्राउंड स्टेशनों पर एंट्री (प्रवेश) के लिए 6 और एग्जिट (निकासी) के लिए 6, यानी कुल 12-12 एएफसी गेट लगाए जा रहे हैं, ताकि पीक आवर्स में भी यात्रियों को लाइन न लगानी पड़े। इसके अलावा बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता जैसे 5 एलिवेटेड स्टेशनों पर एंट्री के लिए 3 और एग्जिट के लिए 3, यानी कुल 6-6 गेटों की व्यवस्था की जा रही है। कैसे काम करता है यह एएफसी (AFC) सिस्टम…? मेट्रो सफर का यह सबसे बुनियादी और आधुनिक हिस्सा है। इस सिस्टम के तहत स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन (TVM), टिकट काउंटर मशीन (TOM) और एएफसी गेट शामिल होते हैं। जैसे ही कोई यात्री टिकट खरीदकर उसपर छपे क्यूआर कोड को गेट पर टच करेगा, गेट खुल जाएगा। सफर पूरा करने के बाद बाहर निकलने के लिए भी टिकट को दोबारा इसी गेट पर स्कैन करना होगा। जो लोग कानपुर मेट्रो का एनसीएमसी (NCMC) कार्ड इस्तेमाल करते हैं, वे भी सीधे कार्ड टैप करके आ-जा सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदर्शन कर रहे युवक को SHO ने मारा थप्पड़, VIDEO:हमीरपुर में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों ने लगाया था जाम, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; विभागीय जांच शुरू
    Next Article
    कासगंज के युवक पर आतंकी संगठन से कनेक्शन:एटीएस रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ाव का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment