Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रदर्शन कर रहे युवक को SHO ने मारा थप्पड़, VIDEO:हमीरपुर में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों ने लगाया था जाम, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; विभागीय जांच शुरू

    21 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में तीन दिन से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों ने रविवार को नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुमेरपुर थाने के एसएचओ द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, 28 मई की रात आए तेज तूफान और बारिश से हमीरपुर जिले में व्यापक नुकसान हुआ था। हजारों पेड़ और बड़ी संख्या में बिजली के खंभे गिर जाने से कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। अधिकांश इलाकों में 24 से 48 घंटे के भीतर बिजली बहाल कर दी गई, लेकिन सुमेरपुर कस्बे के कुछ मोहल्लों में चौथे दिन भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। सुमेरपुर कस्बे में बिजली संकट को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो होने सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई की है। मामले में सुमेरपुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया बिजली न आने से नाराज लोगों ने रविवार को नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली न होने के कारण पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। घरों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, जबकि विभाग की ओर से बिजली बहाली का स्पष्ट समय नहीं बताया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच एक युवक और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान सुमेरपुर थाने के एसएचओ ने युवक को थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगभग 80 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल उधर, विद्युत विभाग के एसडीओ महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तूफान में क्षेत्र के करीब 1500 बिजली के खंभे और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं। मरम्मत कार्य के लिए दो टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सुमेरपुर नगर क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है और शेष इलाकों में भी जल्द आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। एसडीओ ने यह भी आश्वासन दिया कि जिन क्षेत्रों के लोगों ने बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन किया है, वहां प्राथमिकता के आधार पर बिजली बहाल करने का काम किया जा रहा है। वहीं, एसएचओ के थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान एसपी ने तत्काल लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रभारी निरीक्षक, थाना सुमेरपुर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया के जिला विद्यालय निरीक्षक स्कंद शुक्ला का तबादला:हरिश्चंद्र नाथ को मिली देवरिया DIOS की नई जिम्मेदारी
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक जल्द दौड़ेगी मेट्रो:झकरकटी से नौबस्ता के बीच 7 मेट्रो स्टेशन पर लगे ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment