Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एग्जाम अलर्ट, 2 ट्रेनें रिजर्व:भीड़ संभालने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें गठित, CCTV से रखी जा रही नजर

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर शहर में NEET और टीजीटी परीक्षाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं। रविवार को नीट परीक्षा और 9 व 10 मई को होने वाली यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दो मेमू रिजर्व ट्रेनें यार्ड में खड़ी कर दी हैं। जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों को तुरंत चलाया जाएगा, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सुरक्षा दस्ता गठित किया है। सुरक्षा टीमों को प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, टिकट काउंटर, प्रवेश द्वार और आउटर क्षेत्र तक तैनात किया गया है। क्यूआरटी यानी क्विक रिस्पांस टीम की 10 संयुक्त टीमें चौबीस घंटे सक्रिय रहेंगी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरएसए टीमों को भी अलग-अलग प्लेटफॉर्मों और फुटओवर ब्रिज पर लगाया गया है। स्टेशन परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शनिवार आधी रात से रविवार रात 12 बजे तक विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। यदि स्टेशन पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक बढ़ती है तो तत्काल सुरक्षा प्लान लागू किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन पर एक रिजर्व दस्ता भी तैनात रहेगा। यात्रियों और परीक्षार्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139, जीआरपी नंबर 9454404416 और आरपीएफ नंबर 9794837346 पर संपर्क कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गले में दर्द और बुखार को न समझें सामान्य:रिफ्रेशर कोर्स में डॉक्टर बोले- लापरवाही से बच्चों में बढ़ रहा 'रूमेटिक हार्ट डिजीज' का खतरा
    Next Article
    अयोध्या में प्रदूषण लेवल पता करने के लिए सर्वे होगा:बीएचयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग को चुना गया, रामजन्मभूमि ट्रस्ट जल्द अनुबंध करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment