Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'MSME को बढ़ावा देने के लिए बनेगा सरदार पटेल केंद्र':आजमगढ़ में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा बोले- BJP कार्यालय हमारा मंदिर है

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। भाजपा कार्यालय पर बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा- भाजपा कार्यालय हमारा मंदिर है। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने MSME को बढ़ावा देने, मंदिरों के चढ़ावे में गड़बड़ी के मामलों और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और विश्वास के एजेंडे पर काम कर रही है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। MSME के लिए बनेगा सरदार पटेल केंद्र हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से एक नई योजना पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नौ स्थानों का चयन किया गया है, जहां प्रशिक्षण, उत्पादन और विपणन की एकीकृत व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना को और मजबूत करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण होगी। 'चढ़ावा चोरी करने वालों पर हो रही कार्रवाई' मंदिरों के चढ़ावे में गड़बड़ी के मामलों पर मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई है। जिन लोगों की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 'युवा उद्यमी योजना से युवा हो रहे आत्मनिर्भर' मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की युवा उद्यमी योजना से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम कर रहा है। जौहर यूनिवर्सिटी पर भी दिया बयान विपक्ष के आरोपों और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े सवाल पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा- जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, चाहे वह किसी भी वर्ग का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, भाजपा कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा 'गुड्डू' समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने निकले NSUI कार्यकर्ताओं को रोका:कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस से नोकझोंक, 21 जुलाई को लखनऊ में विरोध जताएंगे
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर किन्नरों की जबरन वसूली:यात्रियों को गाली और धमकी दी, RPF ने 9 को गिरफ्तार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment