Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:निरीक्षक से कांस्टेबल तक कई पुलिसकर्मियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

    5 hours ago

    1

    0

    बांदा में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल समेत कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ पुराने स्थानांतरण आदेशों में संशोधन करते हुए उन्हें निरस्त भी किया गया है। निरीक्षक स्तर पर रामबरन सिंह को पुलिस लाइंस से अपराध शाखा भेजा गया है। मेहरे आलम को अतिरिक्त निरीक्षक थाना अतर्रा, प्रताप सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना बबेरू और शिवशंकर यादव को अतिरिक्त निरीक्षक बबेरू से अतिरिक्त निरीक्षक थाना गिरवां स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक स्तर पर मोहम्मद ऐश खां को थाना नरैनी, बालमुकुंद दूबे को थाना बबेरू, गजबये आलम और सुरेंद्र नाथ सिंह को कोतवाली देहात भेजा गया है। मुन्ना बाबू सैनी को सम्मन सेल, मुकेश कुमार सिंह को थाना गिरवां, अवधेश कुमार को थाना जसपुरा और अंबिका प्रसाद शुक्ल को चुनाव सेल में तैनाती दी गई है। कई थानों में बदली गई तैनाती सुरेंद्र सिंह को थाना पैलानी, अनिल कुमार गुप्ता और गुलाब चंद्र यादव को थाना बिसंडा भेजा गया है। वहीं विकास नेहरा को चौकी प्रभारी सढ़ा (कालिंजर) से स्थानांतरित कर साइबर क्राइम थाना में तैनात किया गया है। हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर पर भी व्यापक फेरबदल हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर पर भी बड़ी संख्या में स्थानांतरण किए गए हैं। महेंद्र कुमार को कोतवाली देहात में कांस्टेबल मुंशी, जितेंद्र सिंह को प्रधान लिपिक शाखा, राहुल सिंह को न्यायालय सुरक्षा और महिला कांस्टेबल ललिता को तिंदवारी से अतर्रा भेजा गया है। इसके अलावा संदीप कुमार को हेड मुंशी थाना कमासिन, दीपक अहिरवार और प्रवीण कुमार को थाना मटौंध, विजय सिंह, मंगल सिंह, सूर्यप्रताप सिंह जादौन तथा मुबारक खां को थाना चिल्ला में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिमांशु सिंह को सोशल मीडिया सेल से कोतवाली नगर स्थानांतरित किया गया है। कविता रजक और बबली को वन स्टॉप सेंटर, राजीव कुमार को साइबर क्राइम थाना, अनुराग सिंह को कोतवाली नगर, भूपेंद्र सिंह को थाना पैलानी, आशुतोष कुमार और राखी को थाना फतेहगंज, वीरपाल को थाना तिंदवारी तथा रजत कुमार सिंह को थाना जसपुरा समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी नई तैनाती दी गई है। कुछ पुराने तबादला आदेश भी किए गए निरस्त एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कुछ पूर्व स्थानांतरण आदेशों में संशोधन भी किया गया है। कृष्ण कुमार पाठक का थाना जसपुरा, शिवम यादव का थाना बिसंडा तथा अभिजीत और सतेन्द्र कुमार के पैरोकार संबंधी पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त कर संशोधित आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में मानसून हुआ मेहरबान, सुबह से झमाझम बारिश:काले बादल छाए, दिन में ही छाया अंधेरा, उमस भरी गर्मी से राहत
    Next Article
    कानपुर देहात में 17 क्रय केंद्र मंजूर:उड़द, मूंग और मूंगफली खरीद के लिए 17 केंद्र मंजूर; MSP पर होगी खरीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment