Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 900 लीटर रिफाइंड,170 लीटर सरसों तेल सीज:होली से पहले आराध्या इंटरप्राइजेज पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में आगामी होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 26 फरवरी 2026 को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में खाद्य तेल जब्त किया गया और जांच के लिए नमूने भी संकलित किए गए। यह कार्रवाई रानियां क्षेत्र में धर्म कांटा के पास स्थित आराध्या इंटरप्राइजेज (प्रो. प्रवीण कुमार सिंह) पर की गई। मौके से लगभग 900 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, जिसकी अनुमानित कीमत 1,26,000 रुपये है, और करीब 170 लीटर सरसों तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 2,07,400 रुपये है, जब्त किया गया। आराध्या इंटरप्राइजेज से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और सरसों तेल का एक-एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। छापेमारी करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह यादव, राम बिहारी और अरविंद कुमार गौड़ शामिल थे। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II राम अवतार ने बताया कि सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठेकेदार ने बेटे संग मजदूर को पीटा, मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान, जबरदस्ती काम करने का दबाव बना रहा था
    Next Article
    खड़े ट्रक से टकराई स्कार्पियो, 6 लोग घायल:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment