Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठेकेदार ने बेटे संग मजदूर को पीटा, मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान, जबरदस्ती काम करने का दबाव बना रहा था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में ठेकेदार की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पत्नी उसके गोदाम पर काम करती है, लेकिन ठेकेदार उस पर भी दबाव बना रहा था। उसकी बात न मानने पर ठेकेदार और बेटे ने बेहरमी से पिटाई कर दी। चोटिल हालत में दो दिन तक इलाज के लिए भटकता रहा। बुधवार रात ज्यादा तबीयत बिगड़ने से दम तोड़ दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। बाजारखाला के रहने वाले रफीक (35) पुत्र एनुअल हक ठेकेदार रमजान के पास काम करता था। रफीक की पत्नी साइमा खातून ने बताया कि वह करीब दो साल से रमजान के कबाड़ के गोदाम में काम कर रही है। 30 हजार रुपए ए़डवांस लिए थे साइमा ने बताया कि पति ने रमजान से 30 हजार रुपए ए़डवांस लिए थे। जिसके चलते रमजान पति जबरदस्ती काम करने का दबाव बना रहा था। रविवार को रमजान ने रफीक को घर से खींचकर बेटे शहदुल के साथ मिलकर पीट दिया। जिससे रफीक के शरीर में गंभीर चोटें आई। इसके बाद रफीक मां रूकैया के पास गुलाला घाट चले गए। दो दिन तक इलाज कराता रहा रफीक दो दिन तक इलाज कराता रहा। बुधवार को रफीक थाने शिकायत करने पहुंचा, जहां उसकी तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी। आनन फानन में उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रफीक के परिवार में पत्नी साइमा खातून और चार बेटियां हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में इंस्पेक्टर बाजारखाला का कहना है कि पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पड़ोसी ने नहाते समय विवाहिता के अश्लील फोटो-वीडियो बनाए:हाथरस में ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
    Next Article
    कानपुर देहात में 900 लीटर रिफाइंड,170 लीटर सरसों तेल सीज:होली से पहले आराध्या इंटरप्राइजेज पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment