Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में होली पूजन संपन्न:आज रात करीब दो हजार स्थानों पर होगा होलिका दहन

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में होली पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। रविवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने विधि-विधान से होली पूजन किया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मोहल्लों और गांवों में पूजन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने होलिका स्थल पर पहुंचकर परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गोबर के उपले, लकड़ी और अन्य पूजन सामग्री के साथ होलिका की परिक्रमा की। प्रशासन के अनुसार, जिले में रविवार देर शाम और रात के समय करीब दो हजार स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएसी और डायल 112 की टीमें भी लगातार गश्त कर रही हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में अनोखी नारियल होली:जुनेदपुर बालाजीधाम में 19 साल से जल रही परंपरा
    Next Article
    संभल में होली-रमजान पर सपा कार्यकर्ताओं की अनोखी पहल:हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोगों को बांटे गुलाल, खजूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment