Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या:लाठी-डंडों और सरिया से मारा, बेटे की तहरीर पर केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 7 बजे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाठी-डंडों और सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव निवासी छोटे ने पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि उनके पिता चंद्रमा (पुत्र स्वर्गीय घसीटे लाल) को गांव के ही संतोष, विजय और कल्लू सहित दो अज्ञात लोगों ने बाजार में लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल चंद्रमा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन से होली मिलकर लौट रहे युवक की मौत:लखनऊ में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, हेलमेट न होने से सिर फटा
    Next Article
    सविता पूनिया नहीं खेलेगी हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफाई:सिरसा में पिता ने परिवारिक कारण बताया, बोले-एशियन गेम्स 2026 टारगेट, अभी ड्यूटी कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment