Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:बिजली बिल में गड़बड़ी, चोकर में मिलावट समेत अन्य समस्याओं पर कार्रवाई की मांग

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में भारतीय किसान यूनियन (किसान गुट) के जिलाध्यक्ष विजय किशन के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद रहे। किसानों ने बिजली विभाग, मिलावटी पशु आहार, सड़क सुरक्षा और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। किसानों ने शिवली बिजली घर पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि गरीब किसानों के बिजली बिलों में छेड़छाड़ की जाती है और बिल सही कराने जाने पर उनकी सुनवाई नहीं होती। आरोप है कि अधिक दबाव बनाने पर कर्मचारियों द्वारा बिजली काटने और बिल बढ़ाने की धमकी दी जाती है। इसके अतिरिक्त, किसानों ने बताया कि गांवों में तार टूटने पर लाइनमैन समय पर नहीं पहुंचते। बुलाने पर वे पैसे की मांग करते हैं और पैसे न देने पर महीनों तक काम लंबित रखते हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में मैथा चौराहे पर बढ़ते हादसों के खतरे को भी उठाया गया। किसानों ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में एक स्कूली बच्चे के साथ भी दुर्घटना हो चुकी है। किसानों ने चौराहे के चारों मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है, ताकि बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ग्राम लालपुर, सरहइया और ज्योति सरहइया में चोकर और चूनी में मिलावट का गंभीर मामला भी सामने आया। किसानों ने आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियों का अच्छा चोकर खरीदकर स्थानीय स्तर पर उसमें 'मैलालाइट' नामक पत्थर पीसकर मिलाया जा रहा है। इस मिलावटी चोकर को पशुओं को खिलाने से गाय-भैंसों का दुग्ध उत्पादन घट रहा है और उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो रही है। किसानों ने यह भी बताया कि कई विक्रेताओं का पंजीकरण तक नहीं है और उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। मैथा बाजार में बढ़ती वारदातें ब्लॉक मैहता और मैहता चौकरा क्षेत्र में रात के समय बढ़ती घटनाओं को लेकर भी किसानों ने चिंता जताई। उन्होंने मैहता बाजार और मैहता नहर क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त और सख्ती बढ़ाने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म दिया:कॉल सेंटर संचालक पर रेप का आरोप, कोतवाली में पिता ने की शिकायत
    Next Article
    गाजियाबाद की सदर तहसील में दूसरे दिन भी काम बंद:सब-रजिस्ट्रार और वकीलों के बीच विवाद हुआ था, दूसरे दिन धरना जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment