Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद की सदर तहसील में दूसरे दिन भी काम बंद:सब-रजिस्ट्रार और वकीलों के बीच विवाद हुआ था, दूसरे दिन धरना जारी

    19 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद की सदर तहसील में मंगलवार को भी कामकाज पूरी तरह ठप रहा। सब-रजिस्ट्रार तृतीय अशोक कुमार यादव और तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद वकीलों का धरना जारी है। विवाद आधार वेरिफिकेशन, ऑनलाइन फीस जमा करने और बायोमेट्रिक सत्यापन में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर शुरू हुआ था। वकीलों का आरोप है कि जब उन्होंने आम जनता को हो रही परेशानियों के समाधान की मांग की, तो सब-रजिस्ट्रार ने अभद्र व्यवहार किया। इसके विरोध में बार एसोसिएशन ने तत्काल आम सभा कर धरना शुरू कर दिया। वकीलों की मुख्य मांगों में संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच, आवश्यक होने पर निलंबन की कार्रवाई और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तकनीकी दिक्कतों को तुरंत दूर करना शामिल है। धरने के कारण कल शाम से अब तक एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। जमीन-जायदाद से संबंधित सभी कार्य ठप हैं, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है। तहसील परिसर में वकील अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। तहसील के पूर्व उपाध्यक्ष रामानंद गोयल ने बताया कि आज उनकी वार्ता एसडीएम सदर से हुई। एसडीएम ने वकीलों को आश्वासन दिया है कि यदि वे कल से काम शुरू करते हैं, तो उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। सदर तहसील में कामकाज बंद रहने से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:बिजली बिल में गड़बड़ी, चोकर में मिलावट समेत अन्य समस्याओं पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    जालौन में खाद्य विभाग ने लिए नमूने:होली से पहले मिलावट रोकने को घी, बेसन, मैदा, चिप्स की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment