Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में फैक्ट्री के प्रदूषण से पेड़ सूखे:पानी गंदा, जांच के आदेश, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित रनिया/जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण के कारण आसपास के पेड़-पौधे और पानी के स्रोत प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी आसपास के पेड़-पौधों को तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है। कई पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं, जबकि अन्य नष्ट होने की कगार पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह गंदा पानी अब उनके पीने के स्रोतों तक पहुंच रहा है। पानी में गंदे कण दिखाई दे रहे हैं, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शाम के समय फैक्ट्री की मशीनें और पंखे चलने पर हवा के साथ प्रदूषण फैलने लगता है। इससे क्षेत्र में सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, जिससे बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की और त्वरित कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदूषण विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। प्रदूषण अधिकारी मनोज चौरसिया के नेतृत्व में एक टीम गठित कर फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और क्या स्थानीय लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल पाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कल संत निरंकारी समागम:देशभर से पहुंचेंगे अनुयायी; 55 महात्मा और 150 बहनें बना रहीं 1 लाख लोगों का भोजन
    Next Article
    डेटिंग ऐप के जाल में फंसाकर लूटपाट:अलीगंज पुलिस ने गिरोह के दो और सदस्यों को दबोचा, 5 पहले ही गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment