Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में कांवड़ यात्रा, पुलिस प्रशासन मुस्तैद:पांच सेक्टरों में सुरक्षा, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी; अफवाहों से बचने की अपील

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात पुलिस ने सावन माह और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई है। एसपी पांडेय ने जानकारी दी कि कांवड़ यात्रा से संबंधित मुख्यमंत्री स्तर, जोन स्तर और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ अंतर-जिला समन्वय की सभी महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हो चुकी हैं। इन बैठकों में विभिन्न विभागों के समन्वय पर भी चर्चा की गई। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में कांवड़िए कानपुर नगर के बिठूर, शिवराजपुर और बिल्हौर से गंगाजल लेकर कानपुर देहात के धर्मगढ़ बाबा मंदिर और बलेश्वर मंदिर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी (सीओ) और एसडीएम ने कांवड़ मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल चिन्हित कर दुरुस्त कराया गया है। पूरे जनपद को पांच सुरक्षा सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहाँ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) भी सक्रिय रहेगी। दो संवेदनशील स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित कर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग होगा। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना साझा न करें और केवल पुलिस तथा अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने कहा कि कानपुर देहात पुलिस कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीयू-कैट की दूसरी काउंसलिंग 29 जुलाई को:पूर्वांचल विवि में तीसरा चरण 31 जुलाई, इसके बाद शुरू होंगे डायरेक्ट एडमिशन
    Next Article
    हाथरस में कॉलोनाइजर पर मुकदमा:सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, नजूल निरीक्षक ने कराया केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment