Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्रों में गंदगी, अतिक्रमण पर कार्रवाई:डीएम ने उद्योग बंधु बैठक में दिए निर्देश, 600 को मिला रोजगार

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की मासिक बैठक की। इस दौरान जनपद के उद्यमियों और व्यापारियों ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं मांगें रखीं। जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सड़कों व नालों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे औद्योगिक गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें। बढ़ते अतिक्रमण की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम गठित करने का आदेश दिया। इस टीम को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर भी विशेष चर्चा हुई। आईटीआई प्रधानाचार्य ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 600 प्रशिक्षुओं को विभिन्न कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए। जिससे स्थानीय युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर मिल सकें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, रानियां को औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए एक स्पष्ट रोस्टर बनाकर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। व्यापारी बंधुओं ने बैठक में कई प्रमुख मांगें भी उठाईं। इनमें अकबरपुर कोतवाली के पास सर्विस रोड का निर्माण और कानपुर-अकबरपुर-रूरा मार्ग पर रोडवेज व सीएनजी बसों का संचालन शामिल था। जिलाधिकारी ने इन मुद्दों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग प्रभात कुमार, उपायुक्त राज्यकर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी और व्यापारी बंधु उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 तस्वीरों में देखिए तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन:ACP सैकड़ों की भीड़ को संभालते रहे, DFO ईशा तिवारी ने खुद टीम को लीड किया
    Next Article
    AI से मिलेगी बुवाई, बीज और रोग की जानकारी:कानपुर यूनिवर्सिटी ने Nkosh Kisaan AI एप लांच किया, 11 भाषाओं में कर सकेंगे यूज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment