Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में सूर्योदय के साथ छाए बादल:सुहाना हुआ मौसम, बारिश के आसार; घर की छत पर नाचता दिखा मोर

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा। ठंडी हवाओं ने वातावरण को तरोताजा कर दिया, जिससे लोगों को लंबे समय बाद खुशनुमा सुबह का अनुभव हुआ। इस दौरान बारिश के आसार भी दिखाई दिए। भोर होते ही आसमान में अद्भुत नजारा दिखा। पूरब दिशा से सूर्य अपनी सुनहरी किरणों के साथ उदय हो रहा था, जबकि पश्चिम दिशा में बादलों का जमावड़ा था। नीले आसमान और काले-सफेद बादलों का यह संगम मनमोहक लग रहा था। लोग खुशी खुशी अपने अपने काम करने के लिए गंतव्य को रवाना हुए किसान भी खेतों में काम के लिए निकले क्योंकि अभी तो मौसम ठंडा लेकिन क़ुदरत का माहौल कब बदल जाए और तेज़ धूप हो जाए इसका सिर्फ अनुमान लगाया जा सकता है कुछ कहा नहीं जा सकता आसमान के पश्चिम दिशा में छाए बादल मौसम में नमी और ठंडी हवाओं के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। बादलों की आवाजाही और बढ़ी ठंडक मानसून के आगमन का संकेत दे रही है। किसान भी इस मौसम को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि खेती के लिए बारिश महत्वपूर्ण मानी जाती है खेतों पर पकी खड़ी मूंग की फसल को किसान तेज़ी से मढाई कर के घर लाने के लगे ताकि बारिश से नुकसान न हो पाए घर की छत पर नाचता दिखा मोर इस सुहाने मौसम का असर वन्य जीवों और पक्षियों पर भी दिखा। घर की छत में एक मोर पंख फैलाकर नाचता हुआ दिखाई दिया, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मोर का नृत्य वर्षा के आगमन का संकेत माना जाता है, जिसे शुभ संकेत के तौर पर देखा गया। ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत सुबह से ठंड हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लोग बाहर निकल कर मौसम का आनंद ले रहे है कुल मिलाकर, कानपुर देहात में आज का मौसम प्रकृति प्रेमियों के लिए यादगार रहा। ठंडी हवाएं, उगता सूरज, छाए बादल और नाचते मोर ने सुबह को खास बना दिया। अब सभी को जल्द बारिश होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में ससुराल पक्ष ने घर में घुसकर किया हमला:पिता गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस
    Next Article
    सुल्तानपुर में पति सहित 6 ससुराल वालों पर FIR दर्ज:दहेज प्रताड़ना और गुप्त रूप से दूसरी शादी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment