Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पति सहित 6 ससुराल वालों पर FIR दर्ज:दहेज प्रताड़ना और गुप्त रूप से दूसरी शादी का आरोप

    12 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के महिला थाने में एक महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल के छह अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ पति पर गुप्त रूप से दूसरी शादी करने का भी गंभीर आरोप है। पीड़िता पूनम कुमारी की शादी 1 मई 2022 को उनके पैतृक निवास सुल्तानपुर से अयोध्या निवासी विष्णु प्रताप के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। पूनम के परिवार ने अपनी क्षमता से अधिक खर्च कर शादी में ₹25,000 तिलक परीक्षा के लिए, अपाचे मोटरसाइकिल के लिए ₹1,30,000 ऑनलाइन और सोने की अंगूठी, घड़ी, फ्रिज तथा वाशिंग मशीन जैसे घरेलू सामान दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति विष्णु प्रताप और उनके परिवार वाले पूनम को कम दहेज के लिए ताना मारने लगे। उन्होंने अतिरिक्त दहेज के रूप में सोने की चेन और ₹2,00,000 नकद की मांग की। मांग पूरी न होने पर पूनम को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 18 अगस्त 2023 को उनके बेटे आद्विक का जन्म हुआ, जिसके बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। तहरीर के अनुसार, 14 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 8:00 बजे पति और जेठ ने पूनम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उन्हें बिना खाना-पानी दिए, सिर्फ सादे कपड़ों में बच्चे सहित घर से बाहर निकाल दिया गया। उन्हें यह धमकी भी दी गई कि यदि वह बिना दहेज के वापस आईं तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि उनके पति विष्णु प्रताप ने उनकी जानकारी के बिना, गुपचुप तरीके से रंजना नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली है। रंजना चिरकुटी की पुत्री और फत्तेपुर, थाना गोसाईगंज, सुल्तानपुर की निवासी बताई गई है। महिला थाना सुल्तानपुर में 1 जून 2026 को प्रभारी निरीक्षक (SHO) हंसमति के आदेश पर यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में सूर्योदय के साथ छाए बादल:सुहाना हुआ मौसम, बारिश के आसार; घर की छत पर नाचता दिखा मोर
    Next Article
    सदर थाने में CCTV बिना हार्डडिस्क रैक के लगे:शाहजहांपुर में न्यायालय को रिकॉर्डिंग नहीं दे सके, बजट दुरुपयोग का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment