Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में ससुराल पक्ष ने घर में घुसकर किया हमला:पिता गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस

    10 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के कुड़वार थानाक्षेत्र के पूरे कालूतिवारी का पुरवा में पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने एक घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे कालूतिवारी का पुरवा निवासी अविरल कुमार तिवारी का विवाह 30 नवंबर 2025 को अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के नेवदा निवासी साधना से हुआ था। अविरल का आरोप है कि उनकी पत्नी शादी से पहले ही मानसिक रोग से पीड़ित थीं और मायके वालों ने यह बात छिपाई थी। अविरल के अनुसार, वह अपनी पत्नी का इलाज करा रहे थे। घटना 30 मई को दोपहर की है, जब साधना के ममेरे भाई का लड़का शरद शुक्ला उनके घर आया। शरद ने साधना से एक बंद कमरे में बात करना शुरू कर दिया। अविरल और उनके पिता अनिल कुमार तिवारी ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद साधना और शरद शुक्ला ने उनसे बहस और वाद-विवाद किया। कुछ देर बाद, पत्नी साधना ने बेडरूम में दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अविरल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फंदा काटकर साधना की जान बचाई। अविरल ने इस घटना की जानकारी फोन पर अपने पिता को दी थी। आरोप है कि उसी रात अविरल के ससुर घनश्याम पाण्डेय, उनके भाई राधेश्याम पाण्डेय, साला आदित्य पाण्डेय उर्फ विवेक और 5-6 अन्य अज्ञात व्यक्ति कई बुलेट बाइक से अविरल के घर पहुंचे। घर पहुंचते ही उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अविरल के पिता अनिल तिवारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो साले आदित्य पाण्डेय उर्फ विवेक ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अनिल तिवारी के सिर पर हमला कर दिया। आरोप है कि यह हमला जानलेवा इरादे से किया गया था। हमलावरों ने अविरल, उनकी मां और बहन के साथ भी मारपीट की। सिर पर कुल्हाड़ी लगने के कारण अनिल तिवारी मौके पर ही बेहोश हो गए। उनके मुंह, नाक और सिर से अत्यधिक खून बह रहा था और चोट के कारण उल्टियां होने लगी थीं। अविरल उन्हें तुरंत जिला अस्पताल सुलतानपुर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ में शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनका इलाज लगभग 1 साल चलेगा और बचने की उम्मीद कम है। साथ ही बेड उपलब्ध न होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर पीड़ित अपने पिता को वापस जिला अस्पताल सुलतानपुर लेकर आया, जहां वे जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इसके बाद 31 मई को अविरल कुमार तिवारी ने कुड़वार थाना प्रभारी को लिखित तहरीर दिया जिस पर केस दर्ज हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज ARM की रिश्वतखोरी की कहानी:हर महीने 3 हजार रुपये देने का दबाव, नहीं तो सस्पेंशन और ACR चौपट करने की धमकी
    Next Article
    कानपुर देहात में सूर्योदय के साथ छाए बादल:सुहाना हुआ मौसम, बारिश के आसार; घर की छत पर नाचता दिखा मोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment