Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात से सोमनाथ यात्रा दल रवाना:जिला पंचायतराज अधिकारी ने 10 सदस्यीय तीर्थयात्री दल को हरी झंडी दिखाई

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन शुरू हो गया है। शासन के निर्देश और जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में, आज 10 सदस्यीय तीर्थयात्री दल को जिला पंचायतराज अधिकारी विकास पटेल ने लखनऊ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तीर्थयात्री दल लखनऊ से एक विशेष रेलगाड़ी द्वारा गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए जिला परियोजना अधिकारी विवेक कुमार सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ रहेंगे। प्रशासन के अनुसार, "श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" भारतीय सांस्कृतिक चेतना और आस्था का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को देश की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत से जोड़ना है। गुजरात में श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन, दर्शन और परिवहन की उचित व्यवस्था पर्यटन विभाग द्वारा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने बताया कि जनपद के प्रमुख शिवालयों कुबेरस्थान, शिवसरैया, करहिया और बसडिला में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया है। इन स्थानों पर भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक, महाआरती, दीप प्रज्ज्वलन और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अन्य मंदिरों में भी भजन संध्या, दीपोत्सव और सामूहिक आरती का आयोजन होगा। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं में अमरीश, धरेंद्र कुमार, अंकित चौहान, निर्मला देवी, बलराम पाल, मालती सचान, सिरेंद्र सचान, युवराज यादव, राखी कवकड़ और ललित शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    249वें मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1897 मरीजों का इलाज:एनीमिया जांच में 66 मरीज ग्रसित मिले, 222 को तंबाकू छोड़ने की सलाह
    Next Article
    संतकबीरनगर में परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा:विधायक ने हवन पूजन किया, झांकियों ने लोगों का मनमोहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment