Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर TSH में हुनर की परख:255 बच्चों ने पसीना बहाया, अब अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं के बीच फ्री में सीखेंगे खेल के गुर

    4 hours ago

    2

    0

    आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (TSH) में गुरुवार को भविष्य के चैंपियन ढूंढने के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के सहयोग से चलने वाली 'स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कॉलरशिप योजना' के आठवें बैच के लिए ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के 255 बच्चों ने अपनी किस्मत आजमाई। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ यह ट्रायल दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें बच्चों ने फिटनेस से लेकर खेल कौशल तक का दमखम दिखाया। ट्रायल को लेकर बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए विशेष समन्वय समिति बनाई गई थी। जगदीश यादव, मुकेश कुमार वर्मा, अमित यादव, संजीव पाठक, डॉ. देवेश दुबे और राजीव गर्ग जैसे सदस्यों की सीधी निगरानी में एक-एक बच्चे के प्रदर्शन को परखा गया। ट्रायल की शुरुआत फिजिकल फिटनेस टेस्ट से हुई, जहां बच्चों को पांच-पांच के ग्रुप में बांटकर उनकी फुर्ती और क्षमता जांची गई। फिटनेस के बाद दिखाया खेल कौशल सिर्फ दौड़-भाग ही नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक रुझान (एप्टीट्यूड) का भी टेस्ट लिया गया। फिटनेस राउंड पार करने के बाद बारी आई खेल कौशल की। जिस बच्चे ने जिस खेल के लिए आवेदन किया था, उसे उस खेल के मैदान पर ले जाया गया। वहां कोच और एक्सपर्ट्स ने बच्चों के खेलने के तरीके, उनकी तकनीक और सीखने की ललक को करीब से देखा। अब तक 1734 बच्चों का संवर चुका है भविष्य टीएसएच की यह योजना शहर के उन बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो टैलेंटेड तो हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 51 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा लगेगी:हनुमान जन्मोत्सव पर डीएम, भाजपा विधायक ने भूमि पूजन किया
    Next Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मासूम की मौत:सीतापुर में मां के साथ खेत से लौट रही थी, चालक वाहन सहित मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment