Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kangpokpi में उग्रवादियों की गोलीबारी में महिला की मौत, दो घायल

    1 day ago

    4

    0

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बृहस्पतिवार को संदिग्ध उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में एक कुकी महिला की गोली लगने से मौत हो गई और दो पुरुष घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, कांगपोकपी जिले में टाफोऊ कुकी गांव के पास और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेन्गजांग के इलाके में पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रतिद्वंद्वी उग्रवादी संगठनों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में नजदीक के खेत में काम कर रही टाफोऊ कुकी गांव की एक महिला की गोली लगने से मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि उसकी पहचान नेन्गबोई चोंगलोई (42)के रूप में हुई है तथा उसके हाथ में एक दरांती थी। स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों को उसका शव मिला।अधिकारियों के अनुसार, इस गोलीबारी में दो लोग घायल भी हुए हैं जिनकी पहचान एस डेविड चोंगलोई (34)एवं लामखोचोन चोंगलोई (46) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों को कांगपोकपी जिले के अस्पतालों में ले जाया गया। इस बीच, उपमुख्यमंत्री नेमचा किपजेन ने इस घटना की ‘तत्काल, गहन और निष्पक्ष जांच’ कराने का आह्वान किया है।एक बयान में, किपजेन ने महिला की हत्या की कड़ी निंदा की और इसे ‘हिंसा का एक जघन्य कृत्य’ बताया, जो ‘मानवीय गरिमा के विरुद्ध’ है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल , सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स के जवानों समेत अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। उसने कहा कि सुरक्षा बलों ने आस-पास के गांवों की घेराबंदी कर ली है और हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं।उसने कहा,‘‘जांच शुरू कर दी गई है और घटना के सिलसिले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।’’ इस घटना के बाद, सुरक्षाकर्मियों ने सेनापति जिले के पास स्थित ओनामे टाफोऊ में तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों को गांव के पास जाने से रोकने की कोशिश की। ऐसा करने वालों में ज़्यादातर महिलाएं थीं।यह घटना कांगपोकपी स्थित कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) के विरोध-प्रदर्शनों के बीच हुई। इस संगठन ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया था। उसका कहना था कि टाफोऊ कुकी गांव से दो कुकी-ज़ो नागरिकों के हालिया अपहरण और हत्या के बाद, उनके मांगपत्र पर प्रशासन ने ‘संतोषजनक जवाब’ नहीं दिया।सीओटीयू ने मांग की है कि टाफोऊ कुकी गांव को मौजूदा सेनापति जिला पुलिस के बजाय कांगपोकपी जिला पुलिस के अधिकार क्षेत्र में लाया जाए। टाफोऊ कुकी गांव के समीप से 28 अक्टूबर को दो कुकी युवक लापता हो गये थे और एक नवंबर को पड़ोसी सेनापति जिले में वे मृत पाए गए थे। उनकी हत्या के बाद सीओटीयू ने कांगपोकपी जिले में ‘पूर्ण बंद’ का आह्वान किया।मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी: कानून-व्यवस्था) लहरी दोरजी लहातू ने मंगलवार को कहा था कि राज्य सरकार इस मामले को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, ‘‘मणिपुर सरकार की ओर से मामले को एनआईए को सौंपने का प्रस्ताव आखिरी चरण में है। अब बस जरूरी आदेशों का इंतजार है।’’ मंगलवार को मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने टाफोऊ कुकी गांव का दौरा किया और मारे गए दो युवकों के परिजनों से मुलाकात की।उन्होंने उन्हें इस कठिन समय में सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, उखरुल जिले के सिनाकेइथेई के पास गोलीबारी की घटना में संदिग्ध उग्रवादियों ने धान के खेतों में फसल काट रहे किसानों के एक समूह पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने घायल व्यक्ति को वहां से निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।इलाके में मौजूद किसानों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM 2.5 के लंबे संपर्क से Type-2 Diabetes का खतरा 16 फीसदी तक बढ़ा, नई रिसर्च में खुलासा
    Next Article
    Punjab की 117 विधानसभा सीटों के लिए Draft Electoral Roll जारी, 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment