Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab की 117 विधानसभा सीटों के लिए Draft Electoral Roll जारी, 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां

    1 hour ago

    1

    0

    पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) 2027 के तहत मसौदा मतदाता सूची बृहस्पतिवार को प्रकाशित कर दी गयी। यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होने के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी।दावे और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है। पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिनिधियों को एकीकृत मसौदा मतदाता सूची की प्रतियां सौंपीं और उन्हें पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रमुख प्रावधानों तथा समय-सीमा की जानकारी दी। प्रतिनिधियों को विभिन्न निर्वाचन सेवाओं के लिए निर्धारित प्रपत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई। इनमें मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रपत्र छह, विदेश में रहने वाले मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रपत्र छह-ए, नाम हटवाने के लिए प्रपत्र सात और प्रविष्टियों में सुधार या निवास स्थान बदलने के लिए प्रपत्र आठ शामिल हैं।मित्रा ने कहा कि ऐसे युवा नागरिक, जो एक जनवरी 2027 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेते हैं, मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के पात्र हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kangpokpi में उग्रवादियों की गोलीबारी में महिला की मौत, दो घायल
    Next Article
    Harish Rawat ने मंत्री रेखा आर्य की 210 करोड़ रुपये की कथित संपत्ति पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment