Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने करीब 5,600 करोड़ रुपये के कथित अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि जाजमऊ स्थित एक कार्यालय पर छापेमारी के दौरान 65 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए।उन्होंने बताया कि यह नेटवर्क ऑनलाइन गेमिंग, निवेश धोखाधड़ी, क्रिकेट सट्टेबाजी, हवाला लेनदेन और कथित धोखाधड़ी की रकम को विभिन्न खातों के जरिए घुमाने के लिए फर्जी फर्मों का इस्तेमाल करता था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेकनगंज निवासी शावेज वारिस और चमनगंज निवासी सलमान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वारिस को 18 अगस्त को उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कथित तौर पर दुबई भागने की कोशिश के दौरान हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया था।लाल ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाए जाने के बाद उसके कथित खुलासे के आधार पर सलमान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, 76 बैंक खातों और संबंधित इकाइयों के विश्लेषण में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर 82 से अधिक शिकायतों व संदिग्ध लेनदेन का पता चला। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में करीब 76 संदिग्ध फर्मों का भी पता चला, जिनमें कुछ के पते कथित तौर पर फर्जी या अप्रमाणित हैं।अधिकारी ने बताया कि पुलिस इनके बैंक खातों, पंजीकरण और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर लोगों से रकम लेते थे और उसे कई बैंक खातों के जरिए घुमाते थे। पुलिस को इस नेटवर्क के कई राज्यों और विदेशों तक फैले होने का संदेह है।पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, इनमें कथित मुख्य सदस्य अखलाक हुसैन भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, हुसैन के पहले लखनऊ और नेपाल में ठिकाने बदलने की सूचना मिली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद
    Next Article
    लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment