Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कपिल सिब्बल कॉकरोच जनता पार्टी को देंगे ₹1 करोड़:छात्रों को कानूनी मदद के लिए CJP फंड में योगदान, देशभर के वकीलों से भी मदद मांगी

    9 hours ago

    1

    0

    सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बनाए गए फंड में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी इस फंड में योगदान देने की अपील की है। CJP ने यह फंड आपराधिक मामलों का सामना कर रहे स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए बनाया है। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने सोमवार को कहा कि केंद्र के आश्वासन के बावजूद देशभर में छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि दर्ज मामलों में छात्रों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए CJP सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के संपर्क में है। इस मौके पर उनके साथ कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। सिब्बल ने कहा- मेरी ओर से मैंने एक करोड़ रुपए का योगदान दिया है। मैं देशभर के वकीलों से भी अपील करता हूं कि वे इस फंड में सहयोग करें, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। हमारे वकील कानून के कथित दुरुपयोग से प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। जहां भी भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए हैं, चाहे वह बिहार, असम, पश्चिम बंगाल या महाराष्ट्र हो, और जहां छात्रों या प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया गया है। वहां दर्ज मामलों पर नजर रखने के लिए एक व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि हमारे वकील उन्हें कानूनी सहायता दे सकें। छात्रों की जानकारी के लिए बनेगी वेबसाइट कपिल सिब्बल ने बताया कि CJP एक वेबसाइट बनाएगी, जिसमें उन छात्रों का विवरण होगा जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट उन वकीलों को भी जुड़ने का मौका देगी, जो मुफ्त या अन्य तरीके से मदद करना चाहते हैं। CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली-सरकार ने समझौता तोड़ा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली, तो वह फिर से आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि सरकार ने समझौता तोड़ा है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। उधर बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की विक्ट्री पार्टी:सौरव दास लड़की ब्यूटीफुल गाने पर नाचे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की विक्ट्री पार्टी के कई वीडियो सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि एक होटल में CJP प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य छात्र इकठ्ठा हुए। उन्होंने जमकर डांस किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा-सरकार ने प्रधान का मंत्रालय बदलने का ऑफर दिया था:कॉकरोच पार्टी इस्तीफे की मांग पर अड़ी रही, कहा- कोई समझौता नहीं करेंगे
    Next Article
    पैलेट गन पर बैन की मांग:पूर्व आईपीएस अधिकारी और दो पीड़ितों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment