Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कपसाड़ कांड की जेजे बोर्ड में 18 फ़रवरी को सुनवाई:आरोपी के पिता के दर्ज होंगे बयान, गुरुवार को जेजे बोर्ड पहुंची मामले की फ़ाइल

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ का कपसाड़ कांड जेजे बोर्ड में ट्रांसफर हो चुका है। पहली तारीख़ 18 फ़रवरी की लगी है, जिसमें पहले बयान आरोपी के पिता के दर्ज किए जायेंगे। शुक्रवार को इस मामले की फाइल जेजे बोर्ड में पहुंच गई और बोर्ड ने इसका संज्ञान ले लिया। एक नजर डालते हैं कपसाड़ कांड पर सरधना के कपसाड़ गांव में 8 जनवरी को महिला सुनीता की हत्या कर उसकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया गया। आरोप इसी गांव के युवक पर लगे। 10 जनवरी को दोनों को बरामद कर लिया गया। रूबी बयान दर्ज कराकर परिवार के साथ घर चली गई और आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया। उम्र को लेकर डाली गई एक याचिका आरोपी के जेल जाने के बाद तीन अधिवक्ताओं का एक पैनल सामने आया, जिसने इस केस की सुनवाई जेजे जस्टिस बोर्ड में कराये जाने का दावा किया। पैनल का मत था कि आरोपी वारदात के वक्त नाबालिग था। उन्होंने आरोपी की हाईस्कूल की मार्कशीट भी कोर्ट के समक्ष पेश की, जिसमें दी गई उम्र के हिसाब से वह नाबालिग था। 9 फ़रवरी को केस हुआ बोर्ड में ट्रांसफर कोर्ट ने 22 जनवरी को पैनल की याचिका पर सुनवाई शुरू की। वादी और प्रतिवादी दोनों ने ही अपने पक्ष रखें। प्रतिवादी पक्ष संजीव राणा एडवोकेट, बलराम सोम और विजय शर्मा ने उम्र निर्धारित कराने के लिए कोर्ट में हाईस्कूल का सर्टिफिकेट रखा। वादी पक्ष ने अपोज किया लेकिन कोई मजबूत साक्ष्य नहीं दे सके। 9 फरवरी को केस जेजे बोर्ड में ट्रांसफर किए जाने का आदेश कर दिया। 18 फरवरी में पिता के दर्ज होंगे बयान कपसाड़ कांड से जुड़े केस की फ़ाइल गुरुवार को जेजे बोर्ड पहुंच गई। बोर्ड ने पहली सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तारीख निर्धारित की है। बोर्ड से नोटिस की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहले नोटिस आरोपी के पिता को गया है जिन्हें 18 फरवरी को बोर्ड के समक्ष अपने बयान दर्ज कराने हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महामंडलेश्वर यति और हिंदूवादी नेता पिंकी चौधरी नजरबंद:मेरठ में हिंदू युवती के मामले में महापंचायत से पहले पुलिस ने निगरानी बढ़ाई
    Next Article
    ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़ 60 लाख की चोरी:प्रयागराज में 100 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment