Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैप्टन रमेश चंद्र यादव सेवानिवृत्त होकर गाजीपुर लौटे:लोगों ने किया स्वागत, कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में दी थी सेवाएं

    18 hours ago

    1

    0

    भारतीय सेना के ऑनरेरी कैप्टन रमेश चंद्र यादव का सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कारगिल युद्ध और ऑपरेशन 'सिंदूर' जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में अपनी सेवाएं दी हैं। बुधवार (होली की रात) को कामायनी एक्सप्रेस से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। युवाओं, पूर्व सैनिकों और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और भारत माता के जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। ग्राम बीकापुर निवासी ऑनरेरी कैप्टन रमेश चंद्र यादव हाल ही में भारतीय सेना की आर्टिलरी हेडक्वार्टर नासिक स्थित 172 फील्ड रेजीमेंट (ग्वालियर यूनिट) से सेवानिवृत्त हुए हैं। स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कैप्टन यादव ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और सभी उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद डीजे और देशभक्ति गीतों के साथ एक भव्य स्वागत रैली निकाली गई, जिसने पूरे नगर के माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यह स्वागत रैली गाजीपुर रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए उनके पैतृक गांव बीकापुर तक पहुंची। गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने पैतृक निवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने अपने पिता को माल्यार्पण कर उनके चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही अपने गुरुजनों, मित्रों और शुभचिंतकों का सम्मानपूर्वक अभिवादन किया। गांव के युवा विकास तिवारी ने बताया कि रमेश चंद्र यादव का सैन्य जीवन संघर्ष, अनुशासन और समर्पण की मिसाल रहा है। उन्होंने एक सामान्य सैनिक के रूप में भर्ती होकर ऑनरेरी कैप्टन जैसे सम्मानित पद तक का सफर तय किया। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों में देश की रक्षा की जिम्मेदारी निभाई। विशेष रूप से कारगिल युद्ध और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ जैसे चुनौतीपूर्ण सैन्य अभियानों में उनकी सक्रिय तैनाती रही, जहां उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने कहा कि ऑनरेरी कैप्टन रमेश चंद्र यादव का संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी जीवन जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा भावना को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि देश सेवा और देश प्रेम की भावना युवाओं में सर्वोपरि होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर युवक लापता, परिजनों ने एटा में लगाया जाम:पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, आक्रोशित लोगो को कराया शांत
    Next Article
    होली के बाद 30% बढ़े सिक्न एलर्जी के मरीज:सिंथेटिक रंगों से हुआ इंफेक्शन, एसएन के डॉक्टर ने दिया त्वचा बचाने का नुस्खा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment