Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर युवक लापता, परिजनों ने एटा में लगाया जाम:पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, आक्रोशित लोगो को कराया शांत

    16 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में होली के दिन एक युवक के लापता होने के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने अलीगंज चुंगी और जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस बैरिकेडिंग के पास तख्त डालकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब 20 मिनट तक महिलाएं, बच्चे और युवक हंगामा करते रहे। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया-बुझाया और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया। लापता युवक की पहचान हिंदू नगर निवासी 21 वर्षीय रवि पुत्र हाकिम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रवि होली के दिन हुए एक झगड़े के बाद से गायब है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन अभी तक उसकी तलाश नहीं की जा सकी है, जिससे नाराज होकर लोगों ने यह कदम उठाया। गुमशुदा युवक की मां रूपा ने बताया, "हमने जाम इसलिए लगाया है क्योंकि हमारे लड़के का कल से कुछ अता-पता नहीं है। वह शिकोहाबाद रोड से गायब हुआ है। हमने पुलिस से शिकायत की है, लेकिन हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।" कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लड़का कल से गायब है। महिलाएं इकट्ठी होकर सड़क पर आ गई थीं। उन्हें समझाया-बुझाया गया है और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि युवक को जल्द ही तलाश लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी आज सुपर स्पेशलियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे:नोएडा में 200 करोड़ में बनकर तैयार, कैंसर के मरीजों को मिलेगा इलाज
    Next Article
    कैप्टन रमेश चंद्र यादव सेवानिवृत्त होकर गाजीपुर लौटे:लोगों ने किया स्वागत, कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में दी थी सेवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment