Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैंपियरगंज सीट पर भाजपा से पहली पसंद राजीव रंजन चौधरी:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार चिंता यादव; बसपा से विनोद सिंह; विधायक का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर जिले की कैंपियरगंज विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। दैनिक भास्कर के सर्वे में 67 प्रतिशत लोगों का मत है कि इन्हें 2027 में टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद राजीव रंजन चौधरी हैं। यहां पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। सपा व बसपा संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद राजीव रंजन चौधरी हैं, उन्हें 62 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। मौजूदा विधायक फतेह बहादुर सिंह दूसरे स्थान पर हैं, उन्हें 25 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। विजय शंकर यादव तीसरे नंबर पर हैं, उन्हें 7 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। संजय सिंह चौथे स्थान पर हैं, उन्हें 5 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। 1 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो किसी और को भाजपा से उम्मीदवार बनाना चहते हैं। सपा में पहली पसंद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिंता यादव हैं। उन्हें 59 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। जय प्रकाश यादव दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 12 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। विजय अग्रहरि तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 6 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। 23 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो सपा से किसी और को उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। बसपा में पहली पसंद विनोद सिंह फौजी हैं। उन्हें 75 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर राजेश पांडेय को 22 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर कपूर सिंह सैंथवार हैं। उन्हें 2 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। 1 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्हें बसपा से कोई और उम्मीदवार पसंद है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिनेता गोविंदा पहुंचे वृंदावन:संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, बांके बिहारी के लिए दर्शन
    Next Article
    संभल में बारातियों में मारपीट, 18 लोग घायल:मनौटा पुल पुलिस चौकी के पास भिड़े बाराती, सात का मेडिकल हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment