Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार 6 बार पलटी, बाप-बेटे समेत 3 की मौत:रायबरेली में पेड़ से टकराई, दुल्हन के भाई समेत 2 घायल

    9 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार 6 बार पलटी खाते हुए खाई में गिर गई। हादसे में बाप-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दुल्हन के भाई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले तीन लोग बारात में शामिल होने के लिए आए थे। वे ट्रेन से रायबरेली पहुंचे थे। दुल्हन का भाई अपने दोस्त के साथ उन्हें रिसीव करने पहुंचा था। घर लौटते वक्त हादसा हो गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार के आसपास लोग कराह रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और सभी को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को रायबरेली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा बुधवार को डीह थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे की तस्वीरें देखिए… प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले विष्णु ठाकुर मिश्रा की बेटी की गुरुवार को शादी है। शादी में शामिल होने के लिए विष्णु के बेटे चंदर के दोस्त बुलंदशहर निवासी मुकेश (40), उनका बेटा दिव्यांश (20) और अलीगढ़ निवासी रामू (20) आ रहे थे। तीनों लोग बुधवार सुबह नौचंदी एक्सप्रेस से रायबरेली स्टेशन पहुंचे थे। वहां चंदर और उसका दोस्त अभिषेक सिंह इको-स्पोर्ट्स कार (UP70 AV 0828) से उन्हें रिसीव करने पहुंचे। सभी लोग स्टेशन से प्रतापगढ़ के सांगीपुर के लिए रवाना हुए। टक्कर से 7 फीट की कार 5 फीट रह गई रायबरेली-प्रतापगढ़ रोड पर बिजली पावर हाउस के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, फिर पलटते हुए खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया। 7 फीट की कार 5 फीट की रह गई। कार का बोनट टूटकर अलग हो गया। अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण पहुंचे तो सभी जमीन पर कराह रहे थे चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार के आसपास लोग जमीन पर कराह रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर डीह थाना प्रभारी मोहन सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से सभी को डीह सीएचसी पहुंचाया। जहां मुकेश, उसके बेटे दिव्यांश और रामू को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल चंदर और उसके दोस्त अभिषेक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शादी के घर मातम पसरा दुल्हन के पिता विष्णु मिश्रा ने बताया- कल ही मेरी बेटी की शादी है। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घर में खुशी का माहौल था। हादसे के कारण सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। अब बेहद सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। डीह थाना प्रभारी मोहन सरोज ने बताया- तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… रोहित शेट्‌टी के घर अटैक करने वाले आगरा के मजदूर-वेटर:पिता बोले- बेटा उस रात घर में था, हमारे पास CCTV; गांव में दहशत मुंबई के जुहू में रोहित शेट्‌टी के घर पर 5 राउंड गोली चलाई गई। 31 जनवरी को हुए हमले के बाद 15 फरवरी की आधी रात 1230 Km दूर आगरा से 5 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, ये लड़के लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले शुभम लोनकर गैंग से जुडे़ थे। उनके अलावा, नोएडा और झज्जर से 1-1 आरोपी पकड़े गए। इन्हें प्लेन से मुंबई ले जाया गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी NRI दूल्हे की शादी में नोटों की बारिश:दावा- दूल्हा-दुल्हन पर ₹8 करोड़ उड़ाए गए; DJ वाला बोला- डॉलर समेत ₹3 लाख उठाए
    Next Article
    लखनऊ में टीचरों ने बच्चों पर फूल बरसाए:यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू, लखनऊ में 121 केंद्र पर 1.3 लाख परीक्षार्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment