Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में टीचरों ने बच्चों पर फूल बरसाए:यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू, लखनऊ में 121 केंद्र पर 1.3 लाख परीक्षार्थी

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन दोनों कक्षाओं की हिंदी विषय की परीक्षा है। सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल का पेपर हुआ। दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। इंटरमीडिए के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाने लगा है। परीक्षार्थियों पर टीचर फूल बरसा रही हैं। टॉफी-चाकलेट देकर उन्हें शुभकामना दे रही हैं। इसके पहले हाईस्कूल की परीक्षा देकर निकले छात्रों ने कहा- पेपर बहुत आसान आया था। पेपर बहुत अच्छा गया। बोर्ड परीक्षा को लेकर मन में जो डर बैठा था, वह निकल गया।जियामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बोर्ड एग्जाम से पहले छात्राओं का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया। मंत्री गुलाब देवी ने छात्राओं से कहा कि बिना किसी तनाव या परेशानी के बोर्ड परीक्षा दें। आप ही हमारा भविष्य और गौरव हैं। आप सभी आगे चलकर देश को गौरवांवित करेंगी। 10वीं की परीक्षा के दौरान भी केंद्रों पर टीचरों ने बच्चों को तिलक लगाया। मिठाई खिलाकर मुंह मिठाया कराया। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। लखनऊ में आदर्श कारागार समेत 121 केंद्रों पर 1 लाख 3 हजार 88 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। तीन स्तर पर पहरेदारी के लिए पुलिस के अलावा सात जोनल, 11 सेक्टर और 121 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 121 केंद्र और इतने ही बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और 3600 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा की 5 तस्वीरें देखिए… बोर्ड परीक्षा के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार 6 बार पलटी, बाप-बेटे समेत 3 की मौत:रायबरेली में पेड़ से टकराई, दुल्हन के भाई समेत 2 घायल
    Next Article
    'पायजामे का नाड़ा तोड़ना, ब्रेस्ट पकड़ना रेप नहीं...फैसला रद्द:सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को पलटा, मामला रेप का माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment