Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाबी NRI दूल्हे की शादी में नोटों की बारिश:दावा- दूल्हा-दुल्हन पर ₹8 करोड़ उड़ाए गए; DJ वाला बोला- डॉलर समेत ₹3 लाख उठाए

    5 hours ago

    1

    0

    तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र में एक NRI की शादी पंजाब में चर्चा का विषय बन गई। शादी समारोह के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश कर रहा है। इस दौरान रिश्तेदार खड़े होकर इस सीन को देख रहे हैं। जबकि, कुछ लोग इस सीन को एन्जॉय कर डांस कर रहे हैं और वे भी नोट उड़ा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दूल्हा बैग में भरकर नोट लाया था, जिसने गडि्डयां खोल-खोलकर नोट लुटाए। इस दौरान उसने 8 से 9 करोड़ रुपए उड़ा दिए। हालांकि, शादी में डीजे बजाने पहुंचे युवक ने इन दावों को गलत बताया। उसने कहा- नोटों में 10-10 के नोट ज्यादा थे, इसलिए रुपयों की संख्या ज्यादा लग रही है। हमारी इतनी कमाई नहीं हुई। डॉलर समेत करीब 3 लाख रुपये हमारे हाथ लगे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स शादी की इस घटना को जश्न का अनोखा अंदाज और कुछ इसे फिजूलखर्ची बता रहे हैं। रुपयों की बारिश के PHOTOS… सामने आए वीडियो में क्या दिख रहा… शादी समारोह से बाहर आए वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन बीच में खड़ी है। उसके पास ही दूल्हा खड़ा है और उसके पास एक बैग है। उसमें से वह नोटों की गड्‌डी निकालता है। उसे खोलता है और दुल्हन के ऊपर उछाल देता है। पास ही घेरा लगाकर रिश्तेदार और परिजन खड़े हुए हैं। डीजे बज रहा है, जिसकी धुन पर कुछ लोग नाच भी रहे हैं। पास खड़े ज्यादातर लोग नोटों की इस बारिश को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद करने में लगे हुए हैं। जमीन पर नोटों का ढेर लगा है और कुछ लोग उन नोटों को बटोरकर ले जा रहे हैं। लोग बोले- यह फिजूलखर्ची 14 फरवरी को हुई इस शादी का जब वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने इसे मिलाजुला रिएक्शन दिया। कई लोगों ने इसे शाही अंदाज बताया, तो कुछ ने इसे फिजूलखर्ची करार दिया। सोशल मीडिया पर यहां तक चर्चा हो गई कि शादी में करोड़ों रुपये उड़ा दिए गए। जानकारी के मुताबिक, परिजन दूल्हा और दुल्हन का नाम गुप्त रखना चाहते हैं। हालांकि, इतना जरूर बताया कि तरनतारन के गांव मानोचाल में यह शादी हुई। दुल्हन इसी गांव की रहने वाली है, जबकि शादी के लिए लड़के का परिवार ऑस्ट्रेलिया से आया था। दूल्हे के दोस्त भी ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आए थे, जिन्होंने दूल्हा और दुल्हन पर डॉलर उड़ाए। डीजे ने करोड़ों के दावे नकारे, यह जानकारी दी…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी AI कंपनी Anthropic पर भारतीय कंपनी ने ठोका केस - कहा की ये नाम हमारा है
    Next Article
    कार 6 बार पलटी, बाप-बेटे समेत 3 की मौत:रायबरेली में पेड़ से टकराई, दुल्हन के भाई समेत 2 घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment