Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल:मेरठ में पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए ग्राउंड में दौड़ लगाने जा रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार शिवपुरम मोहकमपुर निवासी 24 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पुत्र अशोक कुमार अपनी बहन ज्योति के साथ पुठ्ठा रोड स्थित ग्राउंड में दौड़ लगाने जा रहे थे। दोनों भाई-बहन पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दीपक की हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, ज्योति का अस्पताल में इलाज जारी है। सूत्रों से जानकारी यह भी मिल रही है कि ज्योति का हाल ही में दिल्ली पुलिस में चयन हुआ था और वह फिजिकल की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास कर रही थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा का कहना है कि युवक की मौत के बाद पंचनामा की कार्रवाई कर दी गई है। युवती की हालत ठीक है और उसका उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और परिजनों की तहरीर आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ केजीएमयू कार्यशाला में शामिल हुए ब्रजेश पाठक:बोले- पांच साल पुराने मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग खोला जाएगा , टीम वर्क से मरीज होते है ठीक
    Next Article
    इंस्टाग्राम पर लिखा आत्महत्या करने का पोस्ट:पुलिस ने मेटा की सूचना पर पहुंचकर बचाया, घरेलू कलह से परेशान था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment