Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मकान मालिक पर हमला, दो आरोपी अरेस्ट:किराएदार के साले ने लोहे की रॉड से किया था वार, हथियार बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में मंगलवार को मकान मालिक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जनकपुरी थाना पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 10 मार्च 2026 को हुई थी। गांव चकहरेटी जनता रोड निवासी गौरव सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता जगत सिंह पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ओम सांई पार्किंग में हमला किया गया। गौरव ने बताया कि अमित यादव, जोनी और शिवम ने उनके पिता पर पीछे से हमला किया। आरोप है कि अमित यादव ने लोहे की रॉड से जगत सिंह के सिर पर वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में जगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी थी। जनकपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमित यादव और शिवम को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे एक निर्माणाधीन प्लॉट से हुई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शिवम का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अमित यादव के खिलाफ भी पहले आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है। तीसरे आरोपी जोनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपराध नियंत्रण, नवरात्रि सुरक्षा पर चर्चा:गाजियाबाद पुलिस आयुक्त ने ऑपरेशन प्रहार, शिकायत निस्तारण की समीक्षा की
    Next Article
    जेवर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्लानिंग कमेटी की बैठक:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों ने की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment