Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टक्कर से बिजली खंभा गिरा, युवक की मौत:फतेहपुर के मुसाफा-करबिगवा पर हादसा, 4 घंटे तक यातायात बाधित

    13 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मुसाफा-करबिगवा सड़क पर कंसाही गांव के पास एक तेज रफ्तार एक्सयूवी ने 11 हजार वोल्ट के विद्युत पोल को टक्कर मार दी, जिससे खंभा टूटकर युवक के सिर पर गिर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर पोल गिरने के बाद आसपास लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर करीब 4 घंटे बाद पोल हटाकर यातायात बहाल किया। देखिए घटना की तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरी खबर… घटना सोमवार दोपहर 12:30 बजे की है। मुसाफा-करबिगवा सड़क पर कंसाही गांव के पास हादसा हुआ। बकेवर थाना क्षेत्र में भैंसौली निवासी मोहित साहू (27) अपनी पत्नी ज्योति को मुसाफा छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी भैंसौली की ओर से आ रही एक अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी ने 11 हजार वोल्ट के विद्युत पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो खंभे टूट गए और कार पोल सपोर्ट वायर में फंस गई। एक खंभा सीधे मोहित साहू के सिर पर जा गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि उस समय विद्युत प्रवाह नहीं हो रहा था। एक्सयूवी सवार लोग कानपुर नगर जिल के भदवारा गांव के रहने वाले हैं। भैंसौली में अपने बहन के घूमने आए थे। वहां से बहन को लेकर वापस गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस कार टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों की घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, बकेवर, जहानाबाद और औग पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर परिजनों को समझाया और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस कार सवार 6 लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। कार को कब्जे में ले ली है। तीन साल पहले हुई थी शादी मोहित साहू घर में अपने पिता के साथ दूध व्यवसाय में हाथ बंटाते थे। मृतक मोहित साहू की शादी तीन साल पहले बिंदकी थाना के फिरोजपुर गांव में ज्योति से हुई थी। उनका एक छोटा भाई शिवम है जो अभी पढ़ाई कर रहा है। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को जब्त कर लिया गया। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 4 घंटे तक बाधित रहा यातायात इस दुर्घटना के कारण मुसाफा-करबिगवा सड़क पर करीब 4 घंटे तक यातायात बाधित रहा। विद्युत पोल सड़क के बीचों-बीच गिरने से सड़क पर लंबा जाम लग गया था। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीम ने पहले टूटे हुए विद्युत पोल के तारों को हटाया, जिसके बाद गिरे हुए पोल को भी सड़क से हटाया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में सुरक्षा सुनिश्चित की गई। पोल टूटने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जेई अमित कुमार ने बताया टूटे हुए पोल को सड़क से हटा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्युत आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 3,729 जगहों पर होलिका दहन:लोगों ने की विश्व शांति की अपील, लोकगीतों के गायन के साथ मनाई जा रही होली
    Next Article
    नोएडा की सोसाइटी में हुआ होलिका दहन:पहले महिलाओं ने किया पूजन, लोगों ने लिया हिस्सा, 4 को खिलेगा रंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment