Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत:पीलीभीत में 2 लोग घायल, 15 दिन पहले हुई थी शादी

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम सिसैया निवासी राजकुमार (25) पेशे से टाइल मिस्त्री थे। रविवार को वह अपने साथी प्रमोद के साथ बीसलपुर से काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे अनुराग मैरिज हॉल के पास सामने से आ रही ईको कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजकुमार सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार प्रमोद घायल हो गए, जबकि ईको कार में सवार प्रियांशु नामक युवक भी गिरकर चोटिल हो गया। 15 दिन पहले हुई थी शादी राजकुमार की शादी महज 15 दिन पहले सपना के साथ हुई थी। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। बताया जा रहा है कि वह आठ भाई-बहनों में बड़ी बहन से छोटे और परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। टाइल लगाने का काम कर ही वह पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पत्नी सपना और मां कैकई देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना की सूचना पर बरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पांच महीने की बच्ची के साथ मां नहर में मिली:मासूम की मौत, पिता ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाया
    Next Article
    भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में:5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, संजू के नाबाद 97 रन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment