Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांच महीने की बच्ची के साथ मां नहर में मिली:मासूम की मौत, पिता ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अर्री ग्राम पंचायत के पठानडीह में एक घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद के बीच एक 26 वर्षीय महिला अपनी पांच माह की बच्ची के साथ राप्ती मुख्य नहर में मिली। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ में भर्ती कराया गया है। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और नहर में ढकेलकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। शोहरतगढ़ के चम्पापुर निवासी अब्दुल करीम की बेटी सहीदुन्निशा (26) का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पहले अर्री ग्राम पंचायत के पठानडीह निवासी मुस्तकीम से हुआ था। मुस्तकीम काम के सिलसिले में बाहर रहता है। दंपति की पांच माह की एक बेटी मिसबा थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सहीदुन्निशा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार को सहीदुन्निशा का अपने ससुर, सास, ननद और देवर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रविवार को ग्रामीणों ने अर्री के दक्षिण बह रही राप्ती मुख्य नहर में एक महिला को बच्ची के साथ डूबते हुए देखा। यह देखकर राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कई लोग नहर में कूद पड़े और महिला को बीच धारा से बाहर निकाला। जब महिला को किनारे लाया गया, तो उसकी गोद में बच्ची निर्जीव अवस्था में थी। ग्रामीणों ने तुरंत महिला का पेट दबाकर पानी निकालने का प्रयास किया। बताया गया है कि अचेत अवस्था में भी महिला ने अपनी बच्ची को कसकर सीने से लगा रखा था। ग्रामीणों की तत्परता से महिला की जान बच गई, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। महिला को तत्काल सीएचसी शोहरतगढ़ ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर है लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पिता ने प्रताड़ना का आरोप लगाया घटना के बाद महिला के पिता अब्दुल करीम ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट की जाती थी। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष ने उनकी पुत्री को जान से मारने की नीयत से नहर में ढकेल दिया, जिससे उनकी नातिन की मौत हो गई और पुत्री जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश और मातम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोगों ने साहस नहीं दिखाया होता, तो महिला की भी जान जा सकती थी। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री अनिल राजभर:इजराइल में सुरक्षित है यूपी के कामगार, 6000 से अधिक बताई संख्या, 24 घंटे सरकार की है नजर
    Next Article
    कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत:पीलीभीत में 2 लोग घायल, 15 दिन पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment