Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा, शादी फंक्शन से लौट रहे थे

    8 hours ago

    1

    0

    औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। कारोबारी रिश्तेदार की बेटी के शादी के फंक्शन में परिवार के साथ इटावा से औरैया आए थे। बुधवार देर रात कार से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। रातभर परिवार गाड़ी समेत नहर में पड़ा रहा। आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह 7 बजे राहगीरों ने नहर में कार का टायर देखा। शक होने पर आसपास के लोगों को बुलाया। फिर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस ट्रैक्टर और जेसीबी लेकर पहुंची। ग्रामीणों ने नहर में उतरकर कार में रस्सी बांधी। इसके बाद ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से कार को खींचकर बाहर निकाला गया। देखा तो कार के दरवाजे लॉक थे। शीशा तोड़ा गया, तो अंदर से तीन शव मिले। पुलिस को गाड़ी में एक फोन मिला। भीगने के चलते मोबाइल काम नहीं कर रहा था, इसलिए सिम निकालकर उसमें सेव नंबर पर कॉल की गई। फोन शाहजहांपुर के कारोबारी को मिला। उन्होंने बताया कि यह नंबर किसका है। इसके आधार पर परिवार की शिनाख्त हुई। हादसा जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर अछल्दा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें… कार लॉक हुई, परिवार को चिल्लाने तक मौका नहीं मिला हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राजीव कुमार पोरवाल (60), उनकी पत्नी मधु गुप्ता (55) और बेटे शिवम (27) के रूप में हुई है। परिवार इटावा के भरथना थाना क्षेत्र का रहने वाला था। राजीव दाल और डालडा का व्यापार करते थे। उनकी रिश्तेदारी में बुधवार को शादी से पहले की रस्में थीं। रिश्तेदारों ने उन्हें कार्यक्रम में बुलाया था। वह पत्नी और बेटे के साथ वहां गए थे। देर रात रस्म में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। तुरुकपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी। रात अधिक होने के चलते घटना की जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी। कार के दरवाजे लॉक हो गए थे, इसलिए परिवार कार से बाहर नहीं निकल पाया। उन्हें चिल्लाने तक का मौका नहीं मिला। गुरुवार सुबह राहगीर नहर के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्हें कार का एक टायर दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पूरी कार नजर आई। जेसीबी-ट्रैक्टर से कार को नहर से खींचा इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। देखते-देखते 100 से ज्यादा लोग जुट गए। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर बुलवाया। रस्सी मंगाकर रेस्क्यू शुरू किया गया। ग्रामीण नहर में उतरे और रस्सी कार में बांधी। फिर ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से करीब 1 घंटे बाद कार को बाहर निकाला गया। कार बाहर आने पर उसके दरवाजे लॉक मिले। पुलिस ने शीशा तोड़ा, तो कारोबारी, पत्नी और बेटे के शव मिले। पूरी रात पानी में डूबे रहने के कारण शव फूल चुके थे। तीनों को तत्काल सीएचसी अछल्दा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी बैंक मैनेजर की पत्नी...VIDEO: जैकेट पकड़कर लड़ती रही, धक्का देकर चेन लेकर भागा लुटेरा लखनऊ में एक महिला चेन स्नैचर से भिड़ गई। उसका जैकेट पकड़कर चेन वापस लेने की भरसक कोशिश की। महिला को अकेला जूझता देख मोहल्ले के लोग दौड़े। यह देखकर बदमाश ने महिला को तेज धक्का दिया और चेन लेकर फरार हो गया। घटना पास ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 में मंगलवार सुबह हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री से स्पीकर बोले-आपका माइक बंद करना पड़ेगा:विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश होगी; सपा विधायक बोले- तकनीकी प्रशिक्षण क्यों नहीं कराया जा रहा
    Next Article
    नोएडा में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल के जरिए मिली धमकी, 23 जनवरी को ऐसा ही मेल आया था: स्कूलों सर्च-ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment