Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल के जरिए मिली धमकी, 23 जनवरी को ऐसा ही मेल आया था: स्कूलों सर्च-ऑपरेशन

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का एक मेल आया है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। इसमें दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों में चेकिंग शुरू की जा रही है। इससे पहले भी 23 जनवरी को करीब 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। CBSE परीक्षाओं के दौरान मिली धमकी यह धमकी ऐसे समय में मिली है जब स्कूलों में CBSE की परीक्षाएं चल रही हैं। ईमेल की जानकारी मिलते ही स्कूलों ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर जानकारी दी। पुलिस और डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा पुलिस की भारी टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें हर स्कूल की सघन तलाशी ले रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे ईमेल के सोर्स को ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा, शादी फंक्शन से लौट रहे थे
    Next Article
    मनरेगा और श्रमिक मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज:लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, सरकार पर दमन का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment