Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार और बाइक की टक्कर, युवक की मौत:औरैया में दूसरा भाई गंभीर घायल, सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    10 hours ago

    1

    0

    कन्नौज मार्ग पर रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। कन्नौज की ओर से आ रही एक वैगनआर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को सैफई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान छोटे भाई अंकित (19) की मृत्यु हो गई। बड़े भाई आशीष का उपचार अभी भी जारी है। यह घटना थाना सहायल क्षेत्र के बर्रु और चौथामील के पास हुई। मृतक अंकित और घायल आशीष स्वर्गीय कृष्ण कुमार के पुत्र थे और बहलोलपुर, थाना सहायल के निवासी थे। वे दिबियापुर से जन्मदिन मनाकर अपने घर बहलोलपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को चिचोली अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद वैगनआर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और वाहन की पहचान के आधार पर चालक का पता लगाया जाएगा। सोमवार सुबह जानकारी मिली कि 19 वर्षीय अंकित कुमार की गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बड़े भाई आशीष का सैफई में इलाज चल रहा है और चिकित्सक उसकी हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना पुश्ता पर 23 किमी एलिवेटेड बनाएगा यूपीडा:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली से सीधी कनेक्टविटी, तीनों प्राधिकरण करेंगी खर्च
    Next Article
    दरोगा मौत मामला, बाइक ले जाने वाले की हुई पहचान:आरोपी अंबेडकरनगर का रहने वाला, महिला को बेचे थे दरोगा के मोबाइल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment