Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना पुश्ता पर 23 किमी एलिवेटेड बनाएगा यूपीडा:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली से सीधी कनेक्टविटी, तीनों प्राधिकरण करेंगी खर्च

    11 hours ago

    1

    0

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए पुश्ता पर 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बननी है। सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि ये रोड यूपीडा ही बनाएगा। प्राधिकरण बोर्ड से इससे पहले ही अप्रूवल मिल चुका है। यूपीडा ही सिचाईं विभाग से एनओसी भी लेगा। तीनो प्राधिकरण इसमें आने वाली लागत का खर्चा वहन करेंगी। इस ट्रैक के बनने से एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक भार कम होगा। ये एलिवेटेड रोड छह लेन की बनाई जाएगी। प्राधिकरण का पहले मत था कि इस एलिवेटेड रोड का निर्माण एनएचएआई करे। लेकिन बोर्ड ओर शीर्ष अधिकारियों की मीटिंग के बाद तय किया गया कि अब निर्माण यूपीडा ही करेगा। इस ट्रैक में सबसे ज्यादा हिस्सा नोएडा प्राधिकरण का ही होगा। एयरपोर्ट की दिल्ली से सीधे कनेक्टिविटी दरअसल ये एक्सप्रेस वे छह लेन एलिवेटड होगा। ये ओखला बैराज से हिंडन यमुना होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे तक जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए दिल्ली से सीधे कनेक्टिविटी भी होगी। इसका फायदा तीनों प्राधिकरण नोएडा , ग्रेटरनोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे को होगा। ये लिंक ट्रैफिक लोड को देखते हुए बहुत अहम है। क्या है योजना इसे समझे वर्तमान में नोएडा ग्रेटरनोएडा को जोड़ने के लिए एक्सप्रेस वे है। ये एक्सप्रेस वे जीरो पाइंट पर यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ता है। प्लान है यमुना पुश्ता रोड पर एक एलिवेटड रोड बनाई जाए। हिंडन यमुना दोआब होते हुए हिंडन नदी को पार करते हुए यमुना एक्सप्रेस वे तक जाएगा। दो स्थानों पर प्रवेश और निकास के लिए लूप या अंडरपास बनाने की आवश्यता होगी। यानी लूप या अंडरपास सेक्टर-168 एफएनजी को कनेक्ट करने के लिए। दूसरा सेक्टर-150 में सेक्टर-149ए व सेक्टर-150 के बीच 75 मीटर चौड़ी सड़क को कनेक्ट करेगा। इससे होगा ये फायदा इस रोड के बनने से दिल्ली हरियाणा की ओर जाने वाली व ग्रेटरनोएडा यमुना एक्सप्रेस वे एवं अन्य शहरों को जाने वाला यातायात नोएडा में बिना प्रवेश किए उक्त एक्सप्रेस वे से सीधे गुजर जाएगा। भविष्य में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जाने वाला ट्रैफिक सुगम होगा। आगरा ,लखनऊ के जाने वाले लोगों को आसानी होगी। प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में देश की पहली ग्रामीण स्पेस लैब का उद्घाटन:ISRO निदेशक ने की शुरुआत, 40 और प्रयोगशालाएं बनेंगी
    Next Article
    कार और बाइक की टक्कर, युवक की मौत:औरैया में दूसरा भाई गंभीर घायल, सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment