Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा मौत मामला, बाइक ले जाने वाले की हुई पहचान:आरोपी अंबेडकरनगर का रहने वाला, महिला को बेचे थे दरोगा के मोबाइल

    8 hours ago

    1

    0

    बस्ती पुलिस को परशुरामपुर थाना के एसएसआई अजय गोंड की मौत के मामले में अहम सुराग मिला है। पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है, जो दरोगा की बाइक बस्ती लेकर आया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि बाइक लाने वाला आरोपी अंबेडकर नगर जिले का निवासी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने दरोगा के दोनों मोबाइल फोन वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला को बेच दिए थे। पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि दरोगा की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। अब जानिए पूरा मामला परशुरामपुर थाने में तैनात सीनियर दरोगा (एसएसआई) अजय कुमार गोंड का शव 8 फरवरी को अयोध्या की सरयू नदी में मिला था। अजय पत्नी और 2 बच्चों के साथ बस्ती में रहते थे। ड्यूटी के दौरान 5 फरवरी की शाम थाने से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। लापता होने के अगले दिन 6 फरवरी को दरोगा की बाइक बस्ती के कुआनो नदी के पास मिली थी। दरोगा अजय आखिरी बार एक सीसीटीवी फुटेज में सफाईकर्मी के साथ बाइक पर जाते हुए दिखे थे। दरोगा की पत्नी रंजीता गोंड ने बताया- अजय 5 फरवरी को सुबह चाय-नाश्ता करके थाने के लिए निकले थे। परशुरामपुर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के अवकाश पर जाने के बाद पति के पास ही थाने का प्रभार था। उन्होंने दोपहर साढ़े 3 बजे मुझसे बात की थी। थाने के सिपाहियों के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे दरोगा अजय थाने में तैनात सफाईकर्मी के साथ बाइक से कहीं निकले थे। थाने से बाहर जाते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है। पत्नी ने रात 8 से 9 बजे के बीच उन्होंने कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। 6 फरवरी को दरोगा अजय की बाइक मिलने के बाद पुलिस को उनके डूबने की आशंका थी। इसको देखते हुए पुलिस ने ैक्त्थ् गोरखपुर की टीम के साथ कुआनो नदी में लगातार 3 दिन तक सर्च अभियान चलाया। अमहट घाट से भद्रेश्वरनाथ तक करीब 2 किमी क्षेत्र में मोटर बोट से 8 राउंड सर्च किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 8 फरवरी की शाम करीब 4 बजे अभियान रोक दिया गया था। सर्च अभियान बंद होने के करीब 3 घंटे बाद शाम 7 बजे सूचना मिली कि अयोध्या के दर्शननगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत तिघुरा माझा गांव में सरयू नदी में एक शव देखा गया है। शव की पहचान दरोगा अजय गोंड के रूप में हुई। दरोगा की बाइक बस्ती जिले के कुआनो नदी के किनारे मिली। जबकि शव बाइक मिलने की लोकेशन से 75 किमी दूर अयोध्या जिले के बॉर्डर पर सरयू नदी में मिला। दोनों ही लोकेशन एक-दूसरे के उल्टा है। दोनों नदियां कहीं नहीं मिलती। बस यहीं से केस उलझ गया। पत्नी रंजीता और उनके भाई ने इसे प्लांड मर्डर बताया है। हालांकि, हत्या का आरोप किसी पर नहीं लगाया है। लेकिन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कराने के तत्काल बाद पुलिस एक्शन लेती, तो शायद अजय जिंदा होते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार और बाइक की टक्कर, युवक की मौत:औरैया में दूसरा भाई गंभीर घायल, सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    Next Article
    सफाई कर्मी अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन:भदोही में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर बनाई रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment