Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार पलटने से उपभोक्ता फोरम की महिला सदस्य की मौत:फिरोजाबाद में खुद ड्राइव कर रही थीं, दूसरी गाड़ी से टकराई; आगरा की रहने वाली थीं

    1 day ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में बुधवार सुबह कार पलटने से उपभोक्ता फोरम की महिला सदस्य की मौत हो गई। वह खुद कार चलाकर आगरा से ऑफिस जा रही थीं। रास्ते में आगे चल रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। सिर में गभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा 10:15 बजे का है। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कार को हटवाया। पुलिस ने परिवार को सूचना दी है। अब जानिए पूरा मामला… आगरा के ताजनगरी फेज-1 निवासी सोनम चतुर्वेदी (45) वर्ष 2022 से फिरोजाबाद जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की नामित सदस्य थीं। इस आयोग को पहले जिला उपभोक्ता फोरम कहा जाता था। सोनम के पति वैभव राघवन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनका एक बेटा शौर्यश है। वह आगरा में हाईस्कूल में पढ़ता है। बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे सोनम स्विफ्ट डिजायर कार से जा रही थीं। वह फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में पहुंचीं, तभी आगे चल रही एक्सेंट कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे सोनम कार पर नियंत्रण नहीं रख सकीं और उनकी गाड़ी आगे चल रही कार से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट डिजायर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सोनम के सिर पर लगी गंभीर चोट हादसे में सोनम चतुर्वेदी के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मक्खनपुर थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सड़क किनारे हटवाया। दूसरी कार का ड्राइवर फरार हादसे के बाद एक्सेंट कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूचना मिलने पर सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें फतेहपुर में बैंक कैशियर की सड़क हादसे में मौत:4 महीने पहले दरोगा की नौकरी छोड़ी थी, पत्नी सरकारी टीचर फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत हो गई। बैंक में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां देर रात 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने देगा ईरान:8 महीने से बंद था रास्ता, इसी रूट से 40% कच्चा तेल मंगाता है भारत
    Next Article
    केशव मौर्य बोले-अमित शाह की गर्जना से डरे अखिलेश:इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे, प्रयागराज में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ निकाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment